It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

दीपावली पर शहर के 24 मार्ग नो-एंट्री जोन, 14 स्थानों पर वन-वे
By Lokjeewan Daily - 18-10-2025

भीलवाड़ा लोकजीवन। दीपावली त्यौहार पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए  पुलिस ने 18 से 21 अक्टूबर  तक विशेष यातायात प्लान लागू किया है। इसके तहत शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन निषिद्ध क्षेत्र (नो-एंट्री), वन-वे मार्ग और निर्धारित पार्किंग स्थल की घोषणा की गई है। पुलिस ने आमजन से इन निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की है ताकि त्यौहार के दौरान भीड़ नियंत्रण में मदद मिल सके और जाम की स्थिति से बचा जा सके। वाहन निषिद्ध क्षेत्र (नो-एंट्री) में मुरली विलास रोड से बाजार नं. 02,  स्टेशन रोड सिटी कंट्रोल से सदर बाजार,  मशीनरी मार्केट से आजाद चौक - ब्यावर वाला हलवाई गली,  मशीनरी मार्केट से आजाद चौक - बाजार नं. 03 लोहिया मार्केट गली,  मशीनरी मार्केट से आजाद चौक - नानक की दुकान गेट से गोल प्याऊ मार्ग, छीपा बिल्डिंग से गोल प्याऊ,  सूचना केंद्र से आजाद चौक,  सेवा सदन से सूचना केंद्र मार्ग अस्पताल मुख्य द्वार से गांधी मार्केट,  लक्ष्मीनारायण मंदिर मार्ग से बाजार नं. 2 की गली,  हेड पोस्ट ऑफिस से गोल प्याऊ मार्ग,  एल.आई.सी ऑफिस से सुभाष मार्केट मार्ग,  आरएसईबी कार्यालय से इंद्रा सर्कल मार्ग,  बड़ौदा बैंक से सुभाष मार्केट मार्ग, निर्धारित पार्किंग स्थल,  चित्रकूटधाम नगर परिषद (चारपहिया/दुपहिया),  राजकीय पशु चिकित्सालय (दुपहिया), हरिसेवाधाम के पीछे (चारपहिया/दुपहिया),  आजाद चौक (चारपहिया/दुपहिया),  रेलवे स्टेशन अंदर (चारपहिया),  स्टेशन चौराया मस्जिद के पास (दुपहिया),  महात्मा गांधी अस्पताल परिसर (चारपहिया/दुपहिया),  भोपाल क्लब (दुपहिया),  अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के सामने (दुपहिया), नगर परिषद अंदर (दुपहिया),  मुरली विलास रोड से राजेंद्र मार्ग तक (दक्षिण दिशा) (चारपहिया),  लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड (दक्षिण दिशा) (चारपहिया/दुपहिया) शामिल है।
एकतरफा यातायात मार्ग (वन-वे)
मुरली विलास-टी पाईंट,  लोकजीवन वन वे आजाद चौक,  डांगी साड़ी,  सीतारामजी की बावड़ी,  फ्रेंड्स मेडिकल के पास सेवा सदन रोड,  भोपाल क्लब,  नगर परिषद चौराहा,  कोतवाली चौराहा।
सफेद लाइन के अंदर ही पार्क होंगे वाहन
दुपहिया वाहन चालक सफेद लाइन के अंदर ही पार्किंग करेंगे। चारपहिया वाहनों को सडक़ पर कहीं भी खड़ा नहीं किया जाएगा। पेयजल सप्लाई व अन्य लोडिंग वाहनों को केवल सुबह 9 बजे से पहले ही प्रवेश मिलेगा।
पुलिस की आमजन से अपील
पार्किंग केवल निर्धारित स्थानों पर करें।  भीड़ वाले बाजारों में अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न जाएं।यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और उल्लंघन से बचें। यातायात व्यवस्था में सहयोग कर त्यौहार को सुरक्षित और सुगम बनाएं।

अन्य सम्बंधित खबरे