
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं एग्जाम की कॉपियां जांचने में टीचर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्टूडेंट्स की कॉपी में माक्र्स टोटलिंग को लेकर गलती है, तो टीचर्स ने कई प्रश्नों के आंसर ही चेक नहीं किए गए। कॉपियों की जांच में लापरवाही बरतने वाले टीचर्स की संख्या 500 से ज्यादा है, लेकिन करीब 200 से ज्यादा टीचर्स की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इसका खुलासा तब हुआ, जब परिणाम से असंतुष्ट स्टूडेंट्स ने जब 44 हजार 966 संवीक्षा (रि-टोटलिंग) के आवेदन किए। इसमें 12 हजार 35 स्टूडेंट्स के परिणाम में बदलाव हुआ है। ऐसे में अब बोर्ड ने कॉपी जांचने में लापरवाही बरतने वाले टीचर्स को लिस्टेड कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की कवायद शुरू कर दी है। बोर्ड के सचिव कैलाश चंद शर्मा ने बताया-12 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स के परिणाम में बदलाव आया है। बोर्ड तीन तरह की कार्रवाई करेगा। पहले जिनकी गलती नाम मात्र की थी, उनको हिदायत देकर पारिश्रमिक में कटौती करेगा। दूसरी, पारिश्रमिक में कटौती करने के साथ परीक्षा कार्य से डिबार करने की कार्रवाई करेगा। इसी प्रकार जिन टीचर्स की कॉपी में 21 से ज्यादा माक्र्स का अन्तर आया, उनकी इस गम्भीर गलती पर डिबार के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखेगा।
राजस्थान में तीनों बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं के बिलों में अतिर . . .
2025-12-12 12:37:56
प्रदेश की 225 एडवोकेट्स बार के चुनाव आज . . .
2025-12-12 12:31:31
राजस्थान केवल एक डेस्टिनेशन नहीं, निवेश का पावर हाउस भी : शेखावत . . .
2025-12-11 13:04:28
जयपुर में इंटरनेशनल हेल्थ साइकोलॉजी सेमिनार की शुरुआत . . .
2025-12-12 12:43:06
जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी:अब मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ . . .
2025-12-12 12:40:05
जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइट्स स्थगित . . .
2025-12-12 12:33:51