It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कार्तिक में लगी सावन की झड़ी, दूसरे दिन भी जारी रही रिमझिम बारिश - भीलवाड़ा में 4 इंच वर्षा
By Lokjeewan Daily - 28-10-2025

भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी)। जिले में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी आसमान में घने बादल छाए रहे और दोपहर बाद तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश तथा फुहारों का दौर जारी रहा। कार्तिक के महीने में सावन जैसी बारिश होने से आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। अचानक हुई इस बेमौसम बारिश ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। लगातार बारिश के कारण सुबह स्कूली बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना उचित नहीं समझा, जिसके चलते स्कूल और कॉलेजों में उपस्थिति काफी कम रही और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं।
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक पेड़ भी गिर गया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। उधर इस बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। मंडियों में रखा अनाज भीग गया है और खेतों में कटी हुई फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश ने किसानों की दोहरी मार दी है। भारी बारिश के कारण सोमवार की  मेजा बांध के दोनों ओर का रास्ता बंद रहा। मंगलवार को भी इस क्षेत्र में आवागमन सामान्य नहीं हो सका। जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश कारोई कला 122 मिमी और कोटडी 117 मिमी में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा भीलवाड़ा में 97 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
यह है स्थिति
बांध व स्थान   वर्षा मिमी में
मेजा बांध       57
सरेरी बांध       16
खारी बांध       41
कोठारी बांध     15
जैतपुरा बांध      75
उम्मेदसागर बांध  47
चन्द्रभागा बांध    53
आगूंचा           10
मातृकुण्डिया बांध 69
देवसागर पाटन    09
गंगापुर             53
गुलाबपुरा          23
जहाजपुर           60
काछोला            38
भीलवाडा           97
रायपुर              18
कोटडी             117
पारोली              73
बिजौलिया           32
कारोई कला         122
मोखुन्दा              05
शक्करगढ़              72

अन्य सम्बंधित खबरे