It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हमराही ग्रुप ने मनाया एक दिन अपने नाम, पारंपरिक वेशभूषा में दिखा उत्साह
By Lokjeewan Daily - 29-10-2025

भीलवाड़ा लोकजीवन। हमराही ग्रुप, भीलवाड़ा द्वारा दीपावली के त्योहार की व्यस्तता के बीच महिलाओं को खुद के लिए समय निकालने के लिए प्रेरित करने हेतु एक अनूठा कार्यक्रम  एक दिन अपने नाम  आयोजित किया गया। अध्यक्ष आशा रामावत ने बताया कि दिवाली की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर महिला कई दिनों से परिवार और जिम्मेदारियों में व्यस्त थी, जिस कारण वह अपने लिए समय नहीं निकाल पा रही थी। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए यह विशेष कार्यक्रम रखा गया। सभी महिलाओं ने सुंदर पारंपरिक परिधानों और साडय़िों में भाग लिया। यह दिन मस्ती, गेम्स, दोस्तों से मुलाकात, खान-पान और डांस के नाम रहा। इस दौरान डॉ. संगीता काबरा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बढ़ती उम्र के साथ होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याओं और उनसे बचाव के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी और टिप्स दिए। अध्यक्ष आशा रामावत ने बताया कि हमराही ग्रुप उन त्योहारों और पारंपरिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से बनाया गया है, जो आधुनिक जीवनशैली में सीमित होते जा रहे हैं। ग्रुप का लक्ष्य है कि हर फेस्टिवल को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुसार पूरे उत्साह से मनाया जाए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति सदस्यों संध्या आगीवाल, मोना शर्मा, मीता पारीक, निर्मला बरकतीया, मधुमेहता, शशि अग्रवाल और रूपा परशुरामपुरिया ने सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अर्चना अग्रवाल, गीता मूंदड़ा, समता कानूनगो, वीना मोदी, ममता शर्मा, वनिता जैन, पारो सराफ, आभा जाजू, नीलू बागरानी, कुसुम जाजू, नीलम शर्मा, सुमन बूबना, कृष्णा लढा, प्रतिभा मानसिंह का, नीरू अजमेरा, मधु लोढ़ा, अनु मोदी, सुरेखा मांगलिक, आभा मित्तल, कुसुम पोखरना, विमल झवर, सीमा नाहर, रश्मि नाहर, संगीता मानसिंहका, शर्मिला रामावत, नीता बाबल, साधना मेलानिया और अलका बंसल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। 

अन्य सम्बंधित खबरे