
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- नवंबर के पहले सप्ताह मेें ही तेज होगी ठंड
- पहले सप्ताह में पारा 5 डिग्री तक गिरेगा
भीलवाड़ा लोकजीवन। अरब सागर में बने चक्रवात के असर से राजस्थान में बारिश का दौर अब भी जारी है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिसका सीधा प्रभाव भीलवाड़ा के मौसम पर भी पड़ा है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, नवंबर के शुरुआती सप्ताह में भी कुछ भागों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। बीते 24 घंटों में भीलवाड़ा शहर का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह गिरावट औसतन 8 से 10 डिग्री की है, जिससे मौसम में खासी ठंडक घुल गई है। विभाग ने आज भी जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज होगी। नवंबर के पहले सप्ताह (3 नवंबर तक) कोटा और उदयपुर संभाग (जिसमें भीलवाड़ा का क्षेत्र शामिल है) में बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद, दूसरे सप्ताह में उत्तरी राजस्थान में भी न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक कम होने का अनुमान है, जिससे भीलवाड़ा समेत पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ जाएगी। बारिश की वजह से खेतों में पड़ी फसलों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है, जिससे भीलवाड़ा जिले के किसान भी चिंतित हैं।
राजस्थान में तीनों बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं के बिलों में अतिर . . .
2025-12-12 12:37:56
प्रदेश की 225 एडवोकेट्स बार के चुनाव आज . . .
2025-12-12 12:31:31
राजस्थान केवल एक डेस्टिनेशन नहीं, निवेश का पावर हाउस भी : शेखावत . . .
2025-12-11 13:04:28
जयपुर में इंटरनेशनल हेल्थ साइकोलॉजी सेमिनार की शुरुआत . . .
2025-12-12 12:43:06
जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी:अब मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ . . .
2025-12-12 12:40:05
जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइट्स स्थगित . . .
2025-12-12 12:33:51