
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। बारिश की बूंदों और सर्द हवाओं के बीच शुक्रवार सुबह भीलवाड़ा एकता और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिलेभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन से शुरू हुआ, जहां अतिथियों द्वारा सबसे पहले लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद, कार्यक्रम में पधारे अतिथिगण द्वारा भीलवाड़ा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू द्वारा सभी प्रतिभागियों को एकता दिवस शपथ, स्वच्छता शपथ एवं आत्मनिर्भर भारत शपथ दिलवाई गई। इसके तत्पश्चात, विधायक अशोक कोठारी, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, उपखंड अधिकारी अक्षत कुमार, नगर विकास न्यास सचिव ललित गोयल, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पारस जैन, अदिति चौधरी आदि ने हरी झंडी दिखाकर भीलवाड़ा पुलिस लाइन से पुलिस कंट्रोल रूम तक के रन फॉर यूनिटी एकता के लिए दौड़ मैराथन का शुभारंभ किया। सैकड़ों प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ पुलिस लाइन से दौड़ शुरू की, जो ओवरब्रिज, मुखर्जी उद्यान होते हुए कंट्रोल रूम पर संपन्न हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के बावजूद प्रतिभागियों के कदम थमे नहीं। सभी ने एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। विधायक अशोक कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का जो कार्य किया, वह सदैव प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी, छात्र और आम नागरिकों ने भाग लिया और देश की अखंडता व एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरा माहौल उत्साह, देशभक्ति और एकता के जोश से सराबोर रहा।
मैराथन विजेताओं का सम्मान
मैराथन समाप्ति के पश्चात सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार दिया गया। इसके साथ ही, भीलवाड़ा पुलिस द्वारा मैराथन के विजेता प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग में शिवप्रसाद चौधरी ने प्रथम, राहुल कुमावत ने द्वितीय और दिनेश माली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिलाओं में महिला कांस्टेबल सपना (भीलवाड़ा पुलिस) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रदर्शनी और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान
मैराथन समाप्ति के बाद सभी प्रतिभागियों ने पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर भीलवाड़ा पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा बनवाई गई वल्लभ भाई पटेल पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी वल्लभ भाई पटेल के जीवन और कार्यों पर केंद्रित थी।
इसके अलावा, भीलवाड़ा पुलिस द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल परस्थानीय विद्यालयों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में रहे विजेताओं को भी प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।
राजस्थान में तीनों बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं के बिलों में अतिर . . .
2025-12-12 12:37:56
प्रदेश की 225 एडवोकेट्स बार के चुनाव आज . . .
2025-12-12 12:31:31
राजस्थान केवल एक डेस्टिनेशन नहीं, निवेश का पावर हाउस भी : शेखावत . . .
2025-12-11 13:04:28
जयपुर में इंटरनेशनल हेल्थ साइकोलॉजी सेमिनार की शुरुआत . . .
2025-12-12 12:43:06
जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी:अब मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ . . .
2025-12-12 12:40:05
जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइट्स स्थगित . . .
2025-12-12 12:33:51