It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव, सरकारी आवास की दीवार तोड़ घुसा, मलबे में दबकर युवक गंभीर घायल
By Lokjeewan Daily - 26-11-2025

भीलवाड़ा। शहर के अजमेर रोड इलाके में  बुधवार सुबह  एक बड़ा और चौंकाने वाला हादसा हो गया। अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ रहे एक ट्रैक्टर ने एक सरकारी मकान की मजबूत दीवार को तोड़ दिया और सीधे घर में घुस गया। इस भीषण हादसे में दीवार के पास मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मलबे से निकालकर तत्काल उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के अनुसार अजमेर रोड पर सिविल लाइन में एक सरकारी क्वार्टर है। सुबह के समय अचानक एक बेकाबू ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण खोने के बाद घर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। इसी दौरान पास में खड़ा राकेश नामक युवक दीवार के मलबे में दब गया और बुरी तरह घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला और मलबे को हटाकर घायल राकेश को बाहर निकाला। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, उसकी हालत अब स्थिर है। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त मकान के मालिक और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। 

अन्य सम्बंधित खबरे