
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा( मानव सेवा संस्थान की ओर से जिला अंधता नियंत्रण सोसायटी, सेठ चिरंजीलाल, रमेशचंद्र मानसिंहका चैरिटेबल ट्रस्ट एवं स्पर्श हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सुभाष नगर स्थित टंकी के बालाजी पर किया गया। मानव सेवा संस्थान के महामंत्री राजेंद्र मानसिंहका ने बताया कि शिविर में 30 रोगियों को स्पर्श हॉस्पिटल की अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ फेको सर्जन डॉ कृष्णा हेड़ा (पूर्व अनुभवी चिकित्सक गोमाबाई नेत्रालय नीमच) द्वारा परामर्श दिया। शिविर में चयनित 20 रोगियों के ऑपरेशन टंकी के बालाजी के पास स्थित स्पर्श हॉस्पिटल में किए गए । ऑपरेशन हो चुके रोगियों को चश्मे एवं दवाइयां भी निशुल्क वितरित करेंगे । ट्रस्ट के संयोजक पंकज मानसिंहका व सुनील मानसिंहका ने बताया कि शिविर में मरीजों के खाने पीने व रहने की सुविधा निशुल्क की गई है। शिविर के शुभारंभ पर संस्थान के विपिन चंद्र पारीक, ओमप्रकाश जोशी, विनीत शर्मा, स्पर्श हॉस्पिटल के डॉक्टर अतुल हेडा, गोपाल शर्मा, ममता रेगर आदि मौजूद थे। शिविर हर माह की 26 तारीख को आयोजित हो रहा है। संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर जी के मिश्रा ने अधिक से अधिक नेत्र रोगियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
मनराजस्वी फाउंडेशन ने मनाया होली मिलन . . .
05-03-2026
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15