
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। रोडवेज बस सेवा में कार्यरत एक बस चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक यात्री का भूला हुआ कीमती बैग सुरक्षित लौटा दिया। इस कार्य के लिए चालक की खूब प्रशंसा की जा रही है। जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा डिपो की रोडवेज बस सेवा जो फूलियाकलां से चलती है, गुरुवार को एक यात्री जाहुल बक्स अपना बैग बस में ही भूल गए। जाहुल बक्स शाहपुरा के खवास गांव निवासी हैं और भीलवाड़ा उतरने के बाद उन्हें कुछ समय बाद एहसास हुआ कि उनका बैग बस में रह गया है, जिससे वह बेहद परेशान हो गए। बैग में कीमती कागजात, चेकबुक, एटीएम कार्ड सहित कई आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे। बस के चालक सुरेंद्र शर्मा को जब यह बैग मिला तो उन्होंने उसे सुरक्षित रखा। यात्री जाहुल बक्स ने जब भीलवाड़ा बस डिपो पर संपर्क किया, तो उन्हें उनके बैग के सुरक्षित होने की जानकारी मिली। बाद में चालक सुरेंद्र शर्मा ने यात्री को उनका बैग लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। जाहुल बक्स ने राहत की सांस ली और चालक की इस ईमानदारी की खूब सराहना की।
मनराजस्वी फाउंडेशन ने मनाया होली मिलन . . .
05-03-2026
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15