
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। शहर के प्रियदर्शनी नगर के पास तीन दिन पहले हुई महेंद्र सिंह पंवार की नृशंस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के ही डेयरी बिजनेस पार्टनर रामेश्वरलाल जाट ने अवैध संबंधों के शक में ट्रैक्टर से टक्कर मारकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे प्रियदर्शनी नगर से सुवाणा हलेड़ रोड पर एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान तिलकनगर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र छीतर सिंह पंवार के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि महेंद्र और लक्ष्मीपुरा निवासी रामेश्वरलाल जाट पिछले आठ साल से डेयरी व्यवसाय में साझीदार (पार्टनर) थे। इसी दौरान रामेश्वरलाल को अपनी पत्नी और महेंद्र सिंह के बीच अवैध संबंध होने का शक हो गया। ामेश्वर ने पूछताछ में बताया कि तीन महीने पहले जब उसे इस संबंध की जानकारी मिली, तो उसने महेंद्र को दूरी बनाने को कहा। लेकिन महेंद्र ने उल्टे उसकी पत्नी को बदनाम करने और बेटे की हत्या करने की धमकी दी। इससे आहत होकर रामेश्वर ने महेंद्र को मारने की योजना बनाई। वह जानता था कि महेंद्र रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाता था। इसी के चलते रामेश्वर ने रात दो बजे ही ट्रैक्टर लेकर कच्चे रास्ते से सुवाणा हलेड़ मार्ग पर जाकर घात लगा दी। आरोपी रामेश्वर ने कबूल किया कि उसने सुबह करीब चार बजे महेंद्र सिंह को ट्रैक्टर से टक्कर मारी। महेंद्र बचकर खेतों की तरफ भागा, तो आरोपी ने पीछा किया और दोबारा टक्कर मारकर आगे के टायरों से उसे कुचल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर घर लौट आया ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर रामेश्वरलाल को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। साझेदारी और दोस्ती का रिश्ता एक अवैध संबंध के शक के चलते खून के रिश्ते में बदल गया। पुलिस ने हत्यारे को पकड़ कर इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है, वहीं समाज में इस घटना ने रिश्तों की मर्यादा पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
मनराजस्वी फाउंडेशन ने मनाया होली मिलन . . .
05-03-2026
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15