
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक ट्रक को खुर्दबुर्द कर धोखे से हड़पने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह डिफाल्टर वाहनों का इस्तेमाल अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए करता था। प्रताप नगर पुलिस के अनुसार, यह घटना 29 जुलाई, 2025 को हुई थी। जाटो का खेड़ा निवासी परिवादी बद्रीलाल वैष्णव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके नाम पर पंजीकृत अशोक लीलैंड ट्रक (आरजे 30 जीजे 3599) को आरोपी मोहम्मद सरफराज उर्फ शेरू और गोवर्धन ने एक गिरोह बनाकर किराये पर लिया था। आरोपियों ने किरायानामा और इकरारनामा लिखवाकर ट्रक पर कब्ज़ा कर लिया और बाद में ट्रक मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुलज़ार नगर निवासी मोहम्मद सरफराज (41) पुत्र मोहम्मद सब्बीर और गायत्रीनगर निवासी गोवर्धन (50) पुत्र भैरूलाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ट्रक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह डिफाल्टर वाहनों को किराए पर लेकर अवैध गतिविधियों, जैसे- अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए उपयोग करता था। इस मामले में अन्य नामजद आरोपी संपत सिंह, बालूसिंह और फरजन की तलाश अभी जारी है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पारस जैन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
मनराजस्वी फाउंडेशन ने मनाया होली मिलन . . .
05-03-2026
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15