
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। रेप के एक मामले में पुलिस पिछले छह साल से जिसकी तलाश कर रही थी, वह आरोपी नरेश ओझा आखिरकार पकड़ा गया है। पुलिस को यह आरोपी अपना नाम बदलकर उत्तर प्रदेश के नवाबगंज में एक महिला मित्र के साथ फरारी काटता हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि छह साल पहले कोतवाली थाने में हाउसिंग बोर्ड, गांधीनगर निवासी नरेश ओझा पुत्र गणपत ओझा के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ था। तभी से नरेश फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। तलाश के दौरान मिली जानकारी के आधार पर विशेष टीम उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज पहुंची। टीम ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) बनकर आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि आरोपी नरेश ओझा, राजेश शर्मा के नाम से अपनी महिला मित्र के साथ फरारी काट रहा था। टीम ने दबिश देकर नरेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी नरेश चंदेरिया थाने में 15 साल से और सुभाषनगर भीलवाड़ा में 5 साल से धोखाधड़ी के मामलों में भी फरार चल रहा था। छह साल की फरारी के बाद आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। पुलिस अब आरोपी को भीलवाड़ा लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई और उससे जुड़े अन्य मामलों की जांच करेगी।
मनराजस्वी फाउंडेशन ने मनाया होली मिलन . . .
05-03-2026
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15