
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा की कार्यकारिणी वर्ष 2026 के लिए चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। संस्था अध्यक्ष राजेश शर्मा ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों की टीम गठित कर दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश वैष्णव को बनाया गया है, जबकि पंकज श्रोत्रिय, संदीप कुमार सक्सेना, गिरीश कौशिक और मुकेश वर्मा सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए हैं। नामांकन पत्र प्राप्त/जमा करने की तिथि 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, वैध नामांकन पत्रों की सूची 6 दिसंबर को शाम 4 बजे जारी की जाएगी। नाम वापसी की तिथि 8 और 9 दिसंबर। 7 दिसंबर अवकाश होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं होग । प्रत्याशियों की अंतिम सूची 9 दिसंबर को शाम 4 बजे प्रकाशित की जाएगी। आवश्यकता पडऩे पर 12 दिसंबर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, मतगणना मतदान समाप्त होते ही शाम 4 बजे शुरू होगी और परिणाम मतगणना पूर्ण होने के बाद घोषित किए जाएँगे। जिला अभिभाषक संस्था ने वर्ष 2026 की कार्यकारिणी के चुनावों के लिए औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव अधिकारी राकेश वैष्णव और उनकी टीम ने नामांकन से लेकर मतगणना तक का पूरा कार्यक्रम घोषित किया है। मतदाताओं से अपील की गई है कि मतदान के दिन अपने अधिकृत परिचय पत्र साथ लेकर आएँ।
जयपुर : भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार . . .
2026-02-27 16:42:25
उद्यमी निवेश कर राज्य के विकास में बनें सक्रिय भागीदार : भजनलाल श . . .
2026-02-27 16:31:30
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को जारी किए नोटिस . . .
2026-02-27 12:30:43
सांगानेर को जाम से मिलेगी राहत! 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड को हरी . . .
2026-02-27 16:29:21
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म . . .
2026-02-27 12:35:54
जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मकता का उत्सव 28 फरवरी और 1 मार्च . . .
2026-02-27 12:32:57