
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
हमीरगढ़ । उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए मिनोवा रुनाया प्रा. लि. ने अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी पहल के तहत स्वास्थ्य संबंधी उपकरण प्रदान किए। इसमें जांच हेतु मशीन और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अविनाश कुमार झा ने बताया कि एडवांस स्वास्थ्य उपकरण देने से मरीजों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और उन्हें उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर उप जिला अस्पताल के डॉ. सुरेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने मिनोवा रुनाया के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे अस्पताल की सामान्य सुविधाओं में वृद्धि हुई है।
इस कार्यक्रम में कंपनी की ओर से विनीत गर्ग, देवेंद्र पाटिल, सोमवीर सिंह और अन्य टीम सदस्य, प्रयत्न संस्था की ओर से प्रोग्राम हेड मानसी महाजन, कजोड़ जांगिड़, हॉस्पिटल स्टाफ और अन्य लोग भी मौजूद थे।
विधायिका की असली ताकत जनता के विश्वास और जवाबदेही में है- वासुदेव . . .
2026-01-20 13:34:59
राजस्थान की उद्यमशीलता प्रवृति को वैश्विक अवसरों में बदलें-राज्यप . . .
2026-01-20 13:32:02
प्रदेश को इस साल मिलेंगे 28 आईएएस . . .
2026-01-17 13:42:21
आरएसपीसीबी द्वारा 'एमिशन ट्रेडिंग स्कीम' (ETS) पर कार्यशाला का आय . . .
2026-01-20 13:39:13
राज्यपाल ने देश के विभिन्न प्रांतों के आदिवासी युवाओं से किया संव . . .
2026-01-20 13:36:45
JLF में गौर गोपालदास बोले-रिश्तों से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं . . .
2026-01-17 13:39:41