
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा । राजस्थान नर्सेज यूनियन की सक्रियता के बाद महात्मा गांधी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉक्टर अरुण गौड़ ने लंबित वेतन और अन्य वित्तीय मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए हैं।संघ के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में एमजीएच अधीक्षक डॉक्टर गौड ़से मुलाकात कर यह मांग रखी गई थी कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान और 9 वर्षीय वेतन बढ़ोतरी जैसे महत्वपूर्ण कार्य पीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा समय पर पूरे नहीं किए जा रहे हैं। नर्सेज संघ की शिकायत पर अधीक्षक डॉक्टर गौड़ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यालय के सहायक लेखा अधिकारी लोकेश श्रीवास्तव और पंकज राठी को पाबंद किया कि वे वेतन संबंधी कार्यों का निस्तारण तत्काल प्रभाव से करें। इसके साथ ही, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कोषाधिकारी से बात की। बातचीत के बाद, आईएफएमएस 3.0 (सूचना प्रौद्योगिकी आधारित वित्तीय प्रबंधन प्रणाली) पर डीडीओ आईडी (आहरण एवं वितरण अधिकारी पहचान) और डीडीओ कोड पर एचओ (कार्यालय प्रमुख) रोल को हटाने की तकनीकी बाधा को समाप्त किया गया। अधीक्षक ने संघ को विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों के वेतन संबंधी कार्य 12 दिसंबर से पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे। अधीक्षक डॉक्टर गौड़ ने इस कार्य को गति देने के लिए एक कर्मचारी को भी जयपुर भेजने का विश्वास दिलाया है। संघ ने डॉक्टर गौड़ को जल्द निस्तारण पर सहमति जताते हुए कहा कि अगले सात दिनों के भीतर वेतन कर्मचारियों के खाते में आ जाना चाहिए। इसके अलावा, आगामी माह से कर्मचारियों को वेतन समय पर मिले, इस पर भी अधीक्षक और संघ के बीच सहमति बनी। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सीनियर) नर्सिंग अधिकारी काशीराम नायक, सीनियर नर्सिंग अधिकारी प्रेमचंद खटीक, मुकेश मौर्य, प्रवक्ता गिरिराज लड्ढा, कोषाध्यक्ष अंकित काबरा, जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट सहित संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
जयपुर : भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार . . .
2026-02-27 16:42:25
उद्यमी निवेश कर राज्य के विकास में बनें सक्रिय भागीदार : भजनलाल श . . .
2026-02-27 16:31:30
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को जारी किए नोटिस . . .
2026-02-27 12:30:43
सांगानेर को जाम से मिलेगी राहत! 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड को हरी . . .
2026-02-27 16:29:21
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म . . .
2026-02-27 12:35:54
जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मकता का उत्सव 28 फरवरी और 1 मार्च . . .
2026-02-27 12:32:57