
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- नामांकन वापसी के बाद 7 पदों के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में
भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा की कार्यकारिणी वर्ष 2026 के लिए चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। शुक्रवार को जिले के अधिवक्ता अपनी नई सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश वैष्णव ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, जिसके चलते सभी सात पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। कुल 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अंतिम सूची के अनुसार सर्वाधिक प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर रामपाल शर्मा और उम्मेद सिंह राठौड़ के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद सबसे अधिक प्रत्याशियों के कारण चतुष्कोणीय संघर्ष का केंद्र बन गया है। यहां महिपाल सिंह राणावत, नवरतन कुमार जैन, नीरज पाराशर और रेखा ओझा के बीच टक्कर है। महासचिव पद पर कुशल चंद और पंकज कुमार दाधीच ढ्ढढ्ढ के बीच सीधा मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर रवि गोरानी और उदय लाल शर्मा आमने-सामने होंगे। रेवेन्यू महासचिव पद पर मनोहर लाल मामी और शंभू दास वैष्णव के बीच मुकाबला होगा। सहसचिव पद पद पर आदित्य सिंह चौहान, संध्या चतुर्वेदी और संजय चतुर्वेदी के बीच त्रिकोणीय संघर्ष होगा। पुस्तकालय सचिव पद अभिषेक असावा और प्रताप लाल तेली के बीच मुकाबला होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश वैष्णव ने बताया कि मतदान सुबह बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। मतदाताओं को अपना अधिवक्ता पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। न्यायालय परिसर में पोस्टर, बैनर या किसी भी प्रकार के प्रचार सामग्री पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
जयपुर : भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार . . .
2026-02-27 16:42:25
उद्यमी निवेश कर राज्य के विकास में बनें सक्रिय भागीदार : भजनलाल श . . .
2026-02-27 16:31:30
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को जारी किए नोटिस . . .
2026-02-27 12:30:43
सांगानेर को जाम से मिलेगी राहत! 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड को हरी . . .
2026-02-27 16:29:21
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म . . .
2026-02-27 12:35:54
जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मकता का उत्सव 28 फरवरी और 1 मार्च . . .
2026-02-27 12:32:57