
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य जुटाएं
- शास्त्रीनगर में रात को हुई थी चार लाख की लूट
भीलवाड़ा। शास्त्री नगर में हुई लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस आरोपियों को पकडऩे में पूरी तरह जुट गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमें गठित की हैं, जो सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संभावित फरारी मार्गों के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच कर रही है, वहीं आधुनिक तकनीकों के जरिए आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे। गौरतलब है कि सोमवार रात बेखौफ बदमाशों ने नारायणदास सिंधी (61), जिनका गोल प्याऊ चौराहे पर गुटखा व्यापार है के साथ रात करीब 10.40 बजे आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास प रास्ता रोक लिया। रुपयों से भरा बैग और स्कूटी लेकर तेरापंथ नगर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने नाकाबंदी तो की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15