
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के होनहार धावक आयुष मुरारका ने 18 जनवरी 2026 को आयोजित टाटा मुंबई मैराथन 2026 में भाग लेकर भीलवाड़ा का नाम रोशन किया। एशिया की सबसे बड़ी मैराथन मानी जाने वाली इस प्रतिष्ठित दौड़ का यह 21वां संस्करण था, जिसमें देश-विदेश से करीब 69 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन में 42 किलोमीटर की फुल मैराथन सहित विभिन्न श्रेणियां शामिल थीं। यह दौड़ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (ष्टस्ञ्ज) से प्रारंभ होकर मरीन ड्राइव, बांद्रा-वर्ली सी लिंक जैसे मुंबई के प्रमुख स्थलों से गुजरती हुई संपन्न हुई। आयुष मुरारका ने इस चुनौतीपूर्ण फुल मैराथन को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए 4996वां स्थान प्राप्त किया, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। आयुष ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के निरंतर सहयोग और समर्थन को दिया। उन्होंने अपने दादा-दादी, माता-पिता संजय अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल एवं सीता देवी अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। आयुष ने बताया कि मैराथन पूर्ण कर जब वे घर लौटे, तो परिवारजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया, जिससे उनका उत्साह और अधिक बढ़ गया।
मनराजस्वी फाउंडेशन ने मनाया होली मिलन . . .
05-03-2026
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15