
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- महात्मा गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
- जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम
भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी)। राष्ट्र्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी, शहर ने श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय में रखा। जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष शिवराम ने सभी को कहा कि महात्मा गांधी का जीवन आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बापू का सत्य और अहिंसा का मार्ग वर्तमान समय में और अधिक प्रासंगिक हो गया है तथा हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे बापू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और देश की एकता, अखंडता व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें। अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। तत्कालीन जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, नगर परिषद पूर्व सभापति मंजू पोखरना, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जैन, पीसीसी मेम्बर मनोज पालीवाल, पार्षद श्यामलाल मल्होत्रा, एडवोकेट कुणाल ओझा, मोहम्मद हारून रंगरेज, मेवाराम खोईवाल, राजकुमार माली, डॉक्टर फरियाद मोहम्मद, सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी, एडवोकेट अशोक जैन, निसार सिलावट, मुश्ताक अली मंसूरी, गुडवीन मसीह, खेमराज पनवा, लाजपत आचार्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में 5 से 8 फरवरी तक इंडिया स्ट . . .
2026-01-30 18:55:04
राजस्थान विधानसभा : बुधवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अभिभाषण मे . . .
2026-01-29 15:36:42
जोधपुर : मौत के 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट, साध्वी प्रे . . .
2026-01-29 15:32:05
नीरजा मोदी स्कूल को राजस्थान हाईकोर्ट से एक महीने की राहत . . .
2026-01-30 18:51:07
राजस्थान विधानसभा : विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने उठाई वकीलों के चैंबर . . .
2026-01-29 15:30:22
राज्यपाल से कश्मीर के छात्र प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात . . .
2026-01-29 15:28:05