
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- ग्रामीणों ने मशक्कत कर पाया काबू
- भीलवाड़ा से पहुंची दमकल गाड़ी
भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी)। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के झातल गांव में बीती रात एक टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में गोदाम में रखा टेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और करीब 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान जताया गया है। जानकारी के अनुसार, झातल निवासी बालकिशन शर्मा के 'बालाजी टेंट हाउस' के गोदाम में देर रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, पूरा गोदाम आग के घेरे में आ चुका था। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और निजी स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
पीड़ित दुकानदार बालकिशन शर्मा ने बताया कि गोदाम में टेंट की चद्दरें, दरियां, प्लास्टिक की सैकड़ों कुर्सियां और अन्य साजो-सामान रखा हुआ था। आग इतनी भीषण थी कि सामान को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। सूचना पर भीलवाड़ा से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। हालांकि, तब तक लाखों का कीमती सामान पूरी तरह जलकर कोयला हो चुका था। घटना की जानकारी बनेड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है। आग लगने के पुख्ता कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।
जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में 5 से 8 फरवरी तक इंडिया स्ट . . .
2026-01-30 18:55:04
राजस्थान विधानसभा : बुधवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अभिभाषण मे . . .
2026-01-29 15:36:42
जोधपुर : मौत के 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट, साध्वी प्रे . . .
2026-01-29 15:32:05
नीरजा मोदी स्कूल को राजस्थान हाईकोर्ट से एक महीने की राहत . . .
2026-01-30 18:51:07
राजस्थान विधानसभा : विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने उठाई वकीलों के चैंबर . . .
2026-01-29 15:30:22
राज्यपाल से कश्मीर के छात्र प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात . . .
2026-01-29 15:28:05