मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, घना धुआं दिखाई दिया, दमकल की कई गाड़ियां रवाना
  • अजमेर-डिस्कॉम के 14जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली
  • जयपुर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए सोमवार को नई स्पेशल ट्रेन शुरू होगी।
  • ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया
  • चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक भयानक तूफान में बदल सकता है।
भीलवाड़ा

Video - नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे की कार पर पथराव, पेट्रोल छिडक़कर जिंदा जलाने की कोशिश

ल

लोकजीवन संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 01:19 PM 2 मिनट में पढ़ें

Video - नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे की कार पर पथराव, पेट्रोल छिडक़कर जिंदा जलाने की कोशिश

 भीलवाड़ा  लोकजीवन। जिले की गुड्डा ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव के बाद हिंसा का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उपसरपंच चुनाव के बाद लौटते समय नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे जुबेर खान की कार को घेरकर नकाबपोश हमलावरों ने पथराव किया और पेट्रोल छिडक़कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीडि़त जुबेर खान ने बताया कि पंचायत चुनाव में उनकी माता अख्तरी देवी गुड्डा ग्राम पंचायत से सरपंच निर्वाचित हुई हैं और रविवार को ग्राम पंचायत में उपसरपंच के चुनाव संपन्न हुए थे। चुनाव के बाद जुबेर कार चालक मदन भील और अन्य साथियों के साथ गुड्डा स्कूल से कार में सवार होकर लौट रहा था। जैसे ही वे मांडल चौराहे पर पहुंचे, स्कॉर्पियो में सवार 10 से 15 नकाबपोश लोगों ने उनकी कार रुकवा ली और ताबड़तोड़ पथराव कर शीशे तोड़ दिए। पथराव से घबराकर जब जुबेर और उसके साथी कार से उतरकर भागे, तो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और बोतल से पेट्रोल छिडक़कर आग लगाने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर भागे जुबेर को मांडल अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और गहरा आक्रोश जताया। मांडल डीएसपी राहुल जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पंचायत चुनाव के बाद इस तरह की दिनदहाड़े हुई खूनी और सनसनीखेज वारदात ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में भारी रोष और दहशत का माहौल है, और अब सबकी नजरें पुलिस की सख्त कार्रवाई पर टिकी हैं।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें