
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- कीड़ीमाल के पास ग्रामीणों ने एकत्रित होकर लगाया जाम
- अवैध बजरी परिवहन और ओवरस्पीड पर बरसे लोग
भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी)। करेड़ा उपखंड क्षेत्र के नेशनल हाईवे 148 पर शुक्रवार अलसुबह घने कोहरे के बीच एक दर्दनाक हादसा पेश आया। कि ड़ीमाल गांव के समीप बजरी से भरे एक अनियंत्रित डंपर ने सडक़ किनारे चल रहे तीन गोवंश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह हाईवे पर कोहरा इतना घना था कि दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम थी। इसी दौरान बजरी से भरा एक डंपर तेज रफ्तार में आया और एक के बाद एक तीन गोवंश को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक गोवंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने सडक़ पर पत्थर डालकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस हाईवे पर रोजाना बिना नंबर प्लेट के बजरी से भरे वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। ओवरलोड और ओवरस्पीड इन वाहनों पर न तो परिवहन विभाग की लगाम है और न ही स्थानीय प्रशासन की। ग्रामीणों ने कहा कि बजरी माफियाओं के ये वाहन यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं, जिनके कारण आए दिन मासूम बेजुबान और राहगीर काल का ग्रास बन रहे हैं।
यात्री हुए परेशान, पुलिस ने संभाला मोर्चा
जाम के कारण नेशनल हाईवे के दोनों ओर करीब 2-3 किलोमीटर तक जाम लग गया, जिससे बस और ट्रक चालकों सहित आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही शिवपुर चौकी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई और अवैध बजरी परिवहन पर लगाम लगाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में 5 से 8 फरवरी तक इंडिया स्ट . . .
2026-01-30 18:55:04
राजस्थान विधानसभा : बुधवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अभिभाषण मे . . .
2026-01-29 15:36:42
जोधपुर : मौत के 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट, साध्वी प्रे . . .
2026-01-29 15:32:05
नीरजा मोदी स्कूल को राजस्थान हाईकोर्ट से एक महीने की राहत . . .
2026-01-30 18:51:07
राजस्थान विधानसभा : विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने उठाई वकीलों के चैंबर . . .
2026-01-29 15:30:22
राज्यपाल से कश्मीर के छात्र प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात . . .
2026-01-29 15:28:05