मुख्य सामग्री पर जाएं

रविवार, 22 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बिजली निगमों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर होगी भर्ती:29 और 30 नवंबर को ऑनलाइन एग्जाम होगा
  • जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का बड़ा उलटफेर:19 में बढ़त बनाई, 5 में बहुमत
  • आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात अकवान:90kmph की रफ्तार से हवाएं चल रहीं
भीलवाड़ा

नन्हे कदमों की सुरक्षा के पल्स पोलियो महाअभियान कल से, निकाली जनजागरूकता रैली

- 51,500 ब‘चों को दवा पिलाने का लक्ष्य - शहर में बनाए 190 स्थायी व 5 ट्रांजिट बूथ

ल

लोकजीवन संवाददाता

21 नवम्बर 2026, 01:28 PM 3 मिनट में पढ़ें

नन्हे कदमों की सुरक्षा के पल्स पोलियो महाअभियान कल से, निकाली जनजागरूकता रैली

 भीलवाड़ा। शून्य से पांच वर्ष तक के नौनिहालों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए रविवार से शहर में तीन दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आगाज होगा। 24 नवंबर तक चलने वाले इस महाअभियान के प्रति आमजन में अलख जगाने के उद्देश्य से शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय  के संयुक्त तत्वावधान में विशाल जनजागरण रैली निकाली गई। रैली को सीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी और एमजीएच  अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़  ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र की विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां थामकर और दो बूंद जिंदगी की के गगनभेदी नारे लगाते हुए शहरवासियों को अपने ब‘चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. अभिनव निर्वाण, डॉ. अमूल पारीक, कोऑर्डिनेटर संदीप उपाध्याय, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदिरा सिंह, लोकेश शर्मा और छगनलाल मीणा सहित चिकित्सा विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
शहर में चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेंगी टीमें

अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए चिकित्सा विभाग ने शहरी क्षेत्र में माइक्रो प्लान तैयार किया है। इसके तहत करीब 51,500 ब‘चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। ब‘चों की सुगमता के लिए शहर भर में  190 स्थायी बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर यात्रियों के ब‘चों को दवा पिलाने के लिए  5 ट्रांजिट बूथ  तथा  15 मोबाइल टीमें भी तैनात की गई हैं। पूरी व्यवस्था की सख्त निगरानी के लिए &6 सुपरवाइजर और 15 सेक्टर मेडिकल ऑफिसर लगाए गए हैं।
पहले दिन बूथ पर, अगले दो दिन घर-घर दस्तक
अभियान की रूपरेखा के अनुसार पहले दिन यानी रविवार  को सुबह से शाम तक सभी निर्धारित बूथों पर ब‘चों को खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 2& और 24 नवंबर को स्वास्थ्य कर्मियों व नर्सिंग विद्यार्थियों की टीमें घर-घर (डोर-टू-डोर) जाकर उन ब‘चों को दवा पिलाएंगी, जो पहले दिन किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए थे। सीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी और एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपनी भागीदारी निभाएं और 0 से 5 वर्ष तक के हर ब‘चे को दवा जरूर पिलवाएं।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें