It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

स्कूल की दीवार की ओट में जुआ खेलते 6 धरे, हजारों की नकदी जब्त
By Lokjeewan Daily - 31-01-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। सुभाषनगर थाना पुलिस ने  अंजुमन स्कूल परिसर के पास दबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 13,830 रुपए की जुआ राशि और ताश की गड्डी बरामद की गई है। थानाधिकारी कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को एएसआई मोतीराम और उनकी टीम हल्का गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अंजुमन स्कूल परिसर की दीवार की आड़ में कुछ लोग संगठित होकर सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जिससे वहां मौजूद जुआरियों में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने मौके से बबलू पठान, मतीन अहमद, अबराज मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद अनस, वसीम खान और आसिफ शेख को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ (राजस्थान सार्वजनिक जुआ अध्यादेश) और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी सार्वजनिक स्थान पर दांव लगाकर दूसरों को आर्थिक हानि पहुंचा रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।  अबराज मोहम्मद हुसैन के खिलाफ भीमगंज और गंगापुर थाने में हत्या के प्रयास (307) और एससी-एसटी एक्ट सहित 3 मामले दर्ज हैं। वसीम खान के विरुद्ध कोतवाली और भीमगंज थाने में आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले के 3 प्रकरण लंबित हैं। आसिफ शेख के खिलाफ सुभाषनगर और मांडल थाने में राजकार्य में बाधा और जुए के 3 मामले दर्ज हैं।बबलू पठान, मोहम्मद अनस और मतीन अहमद का कोई पूर्व रिकॉर्ड नहीं मिला है। कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में एएसआई मोतीराम, साबीर मोहम्मद, हेड कांस्टेबल सतीश (1546), कांस्टेबल सतवीर, आशुतोष, महेश, रतन और सोनू का विशेष योगदान रहा। 

 

नेहरू विहार में मकान में  क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा लगाते 6 गिरफ्तार
- 49 मोबाइल, तीन लैपटॉप और टैबलेट जब्त
- मौके पर पुलिस को मिला करोड़ों का हिसाब
भीलवाड़ा। किक्रेट मैचों के दौरान जिले में पनप रहे अवैध ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भीमगंज पुलिस ने 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 49 एंड्रयॉड मोबाइल, 3 लैपटॉप, 2 टैबलेट तथा करोड़ों रुपए का सट्टे का हिसाब जब्त किया गया। एसपी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस टीम ने शहर के नेहरू विहार स्थित एक मकान पर दबिश दी। मकान के तीन कमरों में बड़ी टेबल-कुर्सियां लगी थीं। टेबल पर लैपटॉप और बिजली से जुड़े मोबाइल रखे थे। अलग-अलग कमरों में बैठे लोग मोबाइल और लैपटॉप से क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए मिले। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाईवाली कर रहे थे। भीमगंज पुलिस ने  गोविन्द पुत्र पुरुषोत्तम तेजवानी (निवासी सुभाषनगर), चंदन पुत्र जगदीश फतनानी (निवासी शास्त्रीनगर), तरुण पुत्र नरेश कुमार करनानी, मूलचंद पुत्र गोविंदराम, आरिफ अंसारी पुत्र मोहम्मद असलम (निवासी मोमीन मोहल्ला), कमलेश पुत्र धर्मराज कलवानी (निवासी नाथद्वारा सराय) को गिरफ्तार किया है।
-------------------------

अन्य सम्बंधित खबरे