
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सदस्य सचिव पीडब्ल्यूडी एसई खेमचन्द मीना ने एक से 31 जनवरी तक चलाए सडक़ सुरक्षा अभियान की थीम ‘‘सीख से सुरक्षा-टेक्नोलॉजी से परिवर्तन‘‘ पर पर चर्चा की गई। कलेक्टर संधू ने पुर रोड़ पर कट बंद करने, विभिन्न क्रोसिंग का चिन्हीकरण कर डिवाईडरों पर स्वीस टाईप बोलार्ड एवं हेजार्ड मार्क लगाना, स्पीड ब्रेकर का चिन्हीकरण करके उनको हटाकर जेब्रा क्रोसिंग कराने के लिए नगर विकास न्यास एवं नगर निगम को निर्देश दिए। जिले के समस्त नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे व ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की सडक़ों पर अवैध कट बन्द करना एवं अवैध कट को खोलने वाले व्यक्तियें के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही करने को कहा। जिले की समस्त सडक़ों नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर स्थित 52 शराब की दुकानों का सत्यापन में शेष रही 12 दुकानों का सत्यापन कर अवैध शराब की दुकानों को बंद करवाने के निर्देश दिये गये।
शहरी क्षेत्र में 9 ब्लैक स्पॉट की सडक़ों पर निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक स्थाई एवं अस्थाई सुधार कार्य कराना एवं उनका भौतिक सत्यापन करने को कहा। जिले के समस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर 23 ब्लैक स्पॉट की सडक़ों पर निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधार कार्य कराना एवं उनका भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। शहर की विभिन्न सडक़ों/चौराहों पर ट्रेफिक लाईट को सुचारू रूप से संचालित रखने, जेबरा क्रोसिंग, लाईनिग का कार्य व चौराहा विकसित करना एवं रंग-रोगन व सफाई का कार्य करने के निर्देश दिए गए। 18 वर्ष से कम छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में वाहन लाने पर चालान बनाने एवं अभिभावकों को समझाईश करने को कहा।
जिले से गुजरने वाले नेशनल एवं स्टेट हाईवे पर नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़े करने वाले वाहन चालकों एवं विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों के चालकों से समझाईश करना, चालान बनाना, चालकों के लाइसेन्स निलम्बित करना, निरन्तर पेट्रोलिंग करना व पेट्रोलिंग में लगाए वाहनों की संख्यात्मक प्रगति प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किए।
दिन में भी निराश्रित पशुओं को काइन हाउस भेजें
शहर की सडक़ों से अजमेर चौराहा, बस स्टेण्ड चौराहा व विभिन्न स्थानों से दिन में भी निराश्रित पशुओं को काइन हाउस में पहुंचाने के निर्देश दिए गए। शहर के चौराहों पर अस्थाई एवं स्थाई दुकानदारों द्वारा सडक़ पर किए अतिक्रमण हटाने को कहा गया। आजाद चौक में दुकानदारों एवं ठेले वालों द्वारा हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये गये। ओवरलोड परिवहन वाले भार वाहनों एवं सडक़ सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किये जाने पर चालक लाईसेन्स निरस्त करने को भी कहा गया। बिना हेलमेट व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान बनाए जाएं। बेतरतीब ढंग से खड़ी प्राईवेट बसों का चालान करना एवं वाहनों को सही जगह पर खड़े करने हेतु वाहन चालकों को पांबद करने के निर्देश दिये गये।
जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में 5 से 8 फरवरी तक इंडिया स्ट . . .
2026-01-30 18:55:04
राजस्थान विधानसभा : बुधवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अभिभाषण मे . . .
2026-01-29 15:36:42
जोधपुर : मौत के 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट, साध्वी प्रे . . .
2026-01-29 15:32:05
नीरजा मोदी स्कूल को राजस्थान हाईकोर्ट से एक महीने की राहत . . .
2026-01-30 18:51:07
राजस्थान विधानसभा : विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने उठाई वकीलों के चैंबर . . .
2026-01-29 15:30:22
राज्यपाल से कश्मीर के छात्र प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात . . .
2026-01-29 15:28:05