
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । जिले के मांडल थाना क्षेत्र में एक युवती को भगा ले जाने की घटना ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी युवक के परिवार पर हमला बोल दिया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। घटना चतरपुरा गांव की है, जहां जगदीश सिंह दरोगा के बेटे हिम्मत पर एक युवती को भगा ले जाने का आरोप है। इस मामले को लेकर रविवार शाम चारभुजानाथ मंदिर पर ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई थी। जब जगदीश सिंह बैठक में नहीं पहुंचे, तो भीड़ उग्र हो गई और उनके घर पर हमला कर दिया। भीड़ ने घर में जमकर तोडफ़ोड़ की, महिलाओं को बाहर निकालकर घर को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, युवक के पिता को कमरे से खींचकर मंदिर तक घसीटा गया और उनके साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गांव में तनाव को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41