
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। खाकी का मानवीय चेहरा उस समय देखने को मिला जब संजय कॉलोनी में हुए हादसे में बाल-बाल बची मासूम बच्ची आयाना खुद सुभाष नगर थाने पहुंची। बच्ची ने अपनी मासूमियत और भरे गले से पुलिस अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया, जिससे वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया।
दरअसल, शनिवार को संजय कॉलोनी में अवैध बजरी परिवहन से जुड़े एक मामले में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था, जिसमें आयाना की जान जोखिम में पड़ गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और अवैध बजरी माफियाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दो चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी त्वरित कार्रवाई से खुश होकर आयाना सीआई कैलाश विश्नोई से मिलने पहुंची और उन्हें धन्यवाद कहा। सीआई ने बच्ची का हौसला बढ़ाते हुए इसे पुलिस का कर्तव्य बताया। सीआई कैलाश विश्नोई ने इस मौके पर कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जिले में अवैध बजरी माफिया के खिलाफ अभियान जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और अवैध गतिविधियों की सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41