
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सडक़ हादसे में दो पुलिसकर्मी मौत के मुंह से बाल-बाल बच गए। एक बेकाबू ट्रेलर ने पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के सरेडी गांव के पास की है। बांसवाड़ा जिला पुलिस में तैनात एएसआई और हेड कांस्टेबल अपनी स्कॉर्पियो से अजमेर से भीलवाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी असंतुलित हो गई, लेकिन गनीमत रही कि वह पलटी नहीं और दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग ने हाईवे पर अलर्ट जारी किया और रायला पुलिस ने टोल नाके के पास नाकाबंदी कर ट्रेलर को रुकवा लिया। हालांकि इस मामले में अभी तक संबंधित पुलिसकर्मियों की ओर से कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस घटना की परिस्थितियों और चालक की लापरवाही की जांच कर रही है।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41