It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बोलेरो और ट्रेवल्स बस की भिड़ंत में एक ही परिवार के 9 लोग घायल
By Lokjeewan Daily - 04-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। बाईपास पर हजारीखेड़ा कट के पास मंगलवार को एक भीषण सडक़ हादसा हुआ। सांवरियाजी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो को एक ट्रेवल्स बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुर थाना पुलिस के अनुसार, जयपुर और अजमेर जिले के गुर्जर परिवार के सदस्य बोलेरो में सवार होकर सांवरियाजी मंदिर जा रहे थे। रास्ते में राजदीप ट्रेवल्स की बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे पीछे से आ रही बोलेरो बस से जा भिड़ी। घायलों में 6 साल के बच्चे से लेकर 50 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया है। तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेकिंग को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

अन्य सम्बंधित खबरे