It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बजरी खनन पर बवाल, ग्रामीणों ने रॉयल्टी नाके पर किया हमला और लूटपाट
By Lokjeewan Daily - 04-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। फूलियाकलां क्षेत्र में खारी नदी पर स्थित रॉयल्टी नाके पर सोमवार को उस समय युद्ध जैसा नजारा हो गया, जब सैकड़ों ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। बजरी खनन से नाराज ग्रामीणों ने न केवल वहां तोडफ़ोड़ की, बल्कि सामान लूटने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, केकड़ी रोड स्थित खारी नदी में रॉयल्टी ठेकेदार द्वारा बजरी खनन किया जा रहा था। इससे नाराज होकर फूलियाकलां, गणपतियाखेड़ा और सणगारी गांवों के लोग सुबह 11 से 12 बजे के बीच नाके पर जमा हो गए। उग्र भीड़ ने वहां लगी सोलर प्लेटें, सीमेंट के पीलर और कंप्यूटर उपकरण क्षतिग्रस्त कर दिए। ठेकेदार के प्रतिनिधि भीमसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मौके से कुछ बैटरियां और अन्य सामान भी उठा लिया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे