It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

एरवाल रैदास समाज ने त्रिवेणी संगम पर गुरु रविदास जयंती मनाई
By Lokjeewan Daily - 04-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। एरवाल रैदास समाज गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती त्रिवेणी संगम, भीलवाड़ा में भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम में मंडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल मुख्य अतिथि रहे तथा अध्यक्षता सचिव जीवन एरवाल ने की।
विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने उपदेशों से समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने समाज की मांग पर त्रिवेणी संगम पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 3 लाख रुपये की घोषणा की। कार्यक्रम में रैदास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप अहिरवार, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभुलाल एरवाल एडवोकेट, जुगल किशोर वर्मा, मोहनलाल धोलीया, अनिल पारिक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में समाजबंधुओं द्वारा मंदिर एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु कुल 21 लाख रुपये से अधिक की घोषणाएं की गईं। कोटा में निर्माणाधीन समाज छात्रावास के लिए भी सहयोग राशि प्रदान की गई। भजन संध्या में कलाकारों द्वारा देशभक्ति व गुरु रविदास जी के भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहा।
अंत में मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष धनराज एरवाल एवं समस्त समिति सदस्यों ने भामाशाहों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

अन्य सम्बंधित खबरे