It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विश्व कैंसर दिवस पर महावीर इंटरनेशनल ने रखी जागरूकता कार्यशाला
By Lokjeewan Daily - 04-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। महावीर इंटरनेशनल मीरा केंद्र द्वारा 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस जागरूकता अभियान के अंतर्गत कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन स्वाध्याय भवन नागोरी गार्डन में किया गया। इस अवसर पर ऋषभ हॉस्पिटल भीलवाड़ा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनीता लोढ़ा ने उपस्थित सभी महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के अंतर्गत स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बीमारी के लक्षणों, जांच की प्रक्रिया और कैंसर के वैक्सीनेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बचाव ही उपचार से बेहतर है। उन्होंने समय-समय पर मैमोग्राफी तथा पैप स्मीयर टेस्ट करवाने की सलाह दी ताकि बीमारी का शुरुआती स्तर पर पता चल सके और बेहतर इलाज संभव हो सके। कार्यशाला में डॉक्टर विनीता लोढ़ा ने महिलाओं की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया। ?कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष मंजू पोखरना ने सभी का स्वागत करते हुए अपने विचारों से लाभान्वित किया। इसके पश्चात जोन चेयरपर्सन चंद्रा रांका, पूर्व ट्रस्टी बलवीर चोरडय़िा, चाइल्ड सब कोर्डिनेटर दीपा सिसोदिया, मीरा इंटरनेशनल की अध्यक्ष विमला रांका और सचिव सुमन अग्रवाल ने डॉक्टर का शॉल व ऊपरना पहनाकर अभिनंदन किया। कोषाध्यक्ष सुधा बूलिया ने बताया कि कार्यक्रम में भीलवाड़ा के सभी महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की सदस्य संतोष जागेटिया, पुष्पा पामेचा, उषा अग्रवाल, अनीता आर्य, कुसुम चंडालिया, नीलू वागरानी, मंजू संचेती, नीलम लोढ़ा, रेखा माहेश्वरी, रेखा सुराणा, सीमा सेठी, सुशीला लोढ़ा, ललिता जैन, हंसा छाजेड़, राजू सिंघवी, अमिता मुंदडा, सुमन दूगड़ और मीना दूगड़ उपस्थित थीं। कार्यक्रम का सफल संचालन और सभी का आभार प्रदर्शन अध्यक्ष विमला रांका ने किया।

अन्य सम्बंधित खबरे