It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

संत दिग्विजयराम ने किया माधव गौशाला व घुमंतू छात्रावास का अवलोकन
By Lokjeewan Daily - 04-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। चित्तौडग़ढ़ रामद्वारा के रामस्नेही संप्रदाय के प्रतिष्ठित संत एवं प्रखर वक्ता संत दिग्विजय राम का हाल ही में नौगांवा स्थित माधव गौशाला एवं सांवरिया सेठ मंदिर में आगमन हुआ। इस अवसर पर गौशाला परिवार और स्थानीय भक्तों ने संत श्री का भावपूर्ण अभिनंदन किया और उनका आतिथ्य सत्कार कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने अल्प प्रवास के दौरान संत श्री ने माधव गौशाला का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से गौ-वंश को गुड़ और लापसी खिलाकर सेवा की। गौशाला की व्यवस्थाओं और वहां चल रहे सेवा कार्यों को देखकर वे अत्यंत अभिभूत नजर आए। उन्होंने इस पावन कार्य के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में गौ-कथा के आयोजन के लिए अपनी सहर्ष स्वीकृति भी प्रदान की।  मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भाई ने संत श्री को सांवरिया सेठ की तस्वीर भेंट की। ट्रस्ट के मंत्री श्रवण सेन, मुकेश सोनी, पंडित अशोक व्यास, चंद्रप्रकाश आगाल, सुनील नवाल, गोपाल पलोड मौजूद थे। माधव गौशाला के अवलोकन के बाद उन्होंने श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की ओर से संचालित गुरु श्री क़ानिफनाथ घुमंतू छात्रावास अंबेडकर नगर का भी अवलोकन किया और बच्चों की गतिविधियों को देखकर उनकी सराहना की और कहां की परोपकारी बड़ी सेवा है किसी को परमार्थ भाव से ऊपर उठाना अच्छा है। 7 फरवरी को अग्रवाल उत्सव भवन में भागवत कथा के दौरान छात्रावास के बच्चों के कल्याण के लिए प्रवचन होंगे। इस दौरान छात्रावास के सहयोग के लिए राशि भी एकत्रित की जाएगी। 

अन्य सम्बंधित खबरे