It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हैलो नहीं, वंदेमातरम् कहे कार्यक्रम के विजेताओं का किया सम्मान
By Lokjeewan Daily - 04-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच द्वारा आयोजित हैलो नहीं, वंदेमातरम् कहे" कार्यक्रम के विजेताओं का सम्मान समारोह आज नगर निगम सभागार (टाउन हॉल) में आयोजित किया गया। मंच अध्यक्ष मदन खटोड़ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक टी.सी. चौधरी, ओ.पी. हिंगड़, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष श्याम कुमार डाड, महिला सचिव वीणा खटो? सहित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत भाषण के पश्चात कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद कुमार तोषनीवाल ने मंच द्वारा आयोजित विभिन्न वंदेमातरम् कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दस हजार दोपहिया वाहनों पर वंदेमातरम् के स्टीकर, 100 ऑटो रिक्शाओं पर वंदेमातरम् के बैनर, घर-घर वंदेमातरम् पोस्टर अभियान, स्कूलों के बीच वंदेमातरम् गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता तथा गणतंत्र दिवस पर पूर्ण वंदेमातरम् गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही शहर में दो हजार नागरिकों को फोन कर बातचीत की शुरुआत "वंदेमातरम्" से करने वाले 51 चयनित नागरिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त महासचिव कैलाश चंद्र सोमाणी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी उमा शंकर शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राधेश्याम सोमाणी, सामाजिक कार्यकर्ता उदयलाल समदानी एवं मोहनलाल शर्मा ने मंच के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में ऐसे और अधिक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई। वंदेमातरम् प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले ममता सिंहा, दीपक माहेश्वरी, कृष्णा सेन, गोविंद शर्मा, प्रियंका चेचानी एवं मनोज कुमार उपाध्याय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच के सभी 51 सदस्यों को भी सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैलाश पुरोहित, गणेश लाल गुड्डा, डॉ. के.सी. पंवार, सुशील बंसल, राकेश सक्सेना, मूलचंद बाफना, नेमीचंद जैन, अरुण आचार्य, भवानी शंकर शर्मा, अशोक डाड, दिनेश चंद्र भट्ट, अनिल माहेश्वरी, ओम प्रकाश लुंबा, बसंती लाल मुंदड़ा, कैलाश तिवाड़ी, राजेश पारख, अनिल ओझा, विमला जैन, गुणमाला अग्रवाल, जतन हिंगड़, मंजुलता भट्ट, उर्मिला माहेश्वरी, निर्मला लखोटिया, विमला सोमाणी, शकुंतला बाफना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेठ मुरलीधर मानसिंहका स्वर निलयम अंध विद्यालय के बच्चों द्वारा वंदेमातरम् गीत तथा सोरम त्रिपाठी एवं उनकी टीम द्वारा देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

अन्य सम्बंधित खबरे