
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर भीलवाड़ा में एक भव्य और ऐतिहासिक 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन 8 फरवरी 2026 को होने जा रहा है। क्षेत्र के गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि सनातन धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता को एकजुट करने के संकल्प के साथ आयोजक समिति ने इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराना है। ?कार्यक्रम का आगाज 8 फरवरी, रविवार को प्रात: 9:30 बजे काशीपुरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई हिंदू शक्ति का प्रदर्शन करेगी। इसके पश्चात महाराजा अग्रसेन भवन, अरिहंत हॉस्पिटल के पास मुख्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर एक 'सामूहिक सहभोज' का भी आयोजन किया गया है, जो सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक बनेगा। आयोजक समिति ने भीलवाड़ा के सभी समाजबंधुओं, माताओं और युवाओं से सपरिवार इस आयोजन में सम्मिलित होने का आह्वान किया है। समिति का मानना है कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर यह सम्मेलन धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण दिखाने का एक सुनहरा अवसर है।
बलजीत यादव ED कोर्ट में पेश : भाजपा जॉइन करता तो कार्रवाई नहीं हो . . .
2026-02-04 17:05:07
विधानसभा में राजस्व मंत्री : हां या ना में नहीं दे पाए जवाब . . .
2026-02-04 16:59:21
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
तेज रफ्तार कार का कहर:साइकिलों से जा रहे चार मजदूरों को रौंदा . . .
2026-02-04 16:43:09
जयपुर समेत 3-जिलों में रोजाना 80,000 लीटर मिलावटी-दूध की सप्लाई . . .
2026-02-04 16:40:54
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14