It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आसींद प्रीमियर लीग सीजन-8 में हुए रोमांचक मुकाबले
By Lokjeewan Daily - 05-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। आसींद के स्थानीय खेल मैदान पर आयोजित हो रही आसींद प्रीमियर लीग  2026 के आठवें सीजन का चौथा दिन बेहद रोमांचक रहा। मैदान पर चौके-छक्कों की गूंज और दर्शकों के भारी उत्साह ने माहौल को यादगार बना दिया। प्रतियोगिता के चौथे दिन खेल जगत और व्यवसाय क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथियों में बांगड़ सीमेंट से ललित शर्मा, श्री सीमेंट से कमलेश, सौरभ और वीआर डिस्ट्रीब्यूटर से संदीप तोलम्बिया,  दीपक कुमार सोनी और शेखर वर्मा ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया। अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। लीग के चौथे दिन मैदान पर कुल तीन कड़े मुकाबले देखने को मिले इनमें पहला मैच देव रॉयल्स बनाम अलास्का टाइटल
दूसरा मैच मोनिका इंटरप्राइजेज बनाम नवकार प्लाईवुड, तीसरा मैच कमल लेबोरेट्री बनाम आसींद रॉयल्स के बीच हुआ।  टूर्नामेंट का सफल संचालन आयोजन समिति के सदस्य कमलेश सेन, गजेन्द्र खटीक, निर्मल मेघवंशी, आर्यन सेन और कन्हैया लाल गुर्जर द्वारा किया जा रहा है। खेल प्रेमियों की भारी भीड़ और खिलाडिय़ों के जुनून ने इस आयोजन को क्षेत्र का सबसे चर्चित खेल आयोजन बना दिया है।

अन्य सम्बंधित खबरे