It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कैंसर दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल ने लगाए चार स्थानो पर जांच शिविर, 204 की जांच
By Lokjeewan Daily - 05-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। आचार्य महाश्रमण की प्रेरणा से विश्व कैंसर दिवस पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में  तेरापंथ महिला मंडल द्वारा शहर चार स्थानों पर नि:शुल्क कैंसर जांच शिविरों का आयोजन किया गया । जिसमे 204 महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई । मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से एचपीवी  संक्रमण के कारण होता है, जो कि महिलाओं में सबसे आम कैंसर है । एचपीवी टीका और नियमित स्क्रीनिंग (पैप स्मीयर) से इसे रोका जा सकता है। प्रारंभिक निदान और समय पर इलाज से उच्च सफलता दर संभव है। डॉ.विनीता लोढ़ा ने कैंसर के लक्षण एवं बचाव की उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के उच्चारण से हुआ जिसमे अध्यक्ष अमिता बाबेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।  इस मौके पर महासभा के निर्मल गोखरू, राष्ट्रीय सदस्य उषा सिसोदिया, सभा मंत्री योगेश चंडालिया, भिक्षु विहार अध्यक्ष गौतम दुगड़ ने अपने विचार व्यक्त किए । संचालन मंत्री सुमन लोढ़ा ने किया एवं आभार संयोजक प्रमिला गोखरू ने किया । कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार एवं बसंता मेहता एवं भगवती लाल एवं सुषमा कोठारी का सहयोग रहा । मंत्री सुमन लोढ़ा ने बताया कि चार जगहों तेरापंथ भवन, महात्मा गांधी चिकित्सालय, सिम्स हॉस्पिटल एवं जयाचार्य भवन में सर्वाइकल कैंसर की जांच हेतु शिविर लगाये गए जिसमे 204 महिलाओं की पेप स्मियर की जांच की गई । जिला स्वास्थ्य समिति भीलवाड़ा की टीम की सेवाएं भी उपलब्ध थी जिसमें दौ सौ से अधिक ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांचे भी की गई ।  शिविर में विजया सुराणा, अंजलीका चोरडय़िा,नेहा ओस्तवाल, पुष्पा पामेचा, आनंदबाला टोडऱवाल, टीना मांडोत का सहयोग रहा । इस अवसर अमित मेडतवाल, सपना कोठारी, अभिषेक कोठारी, निखिल दुगड़, मनाली चोरडिय़ा, अनीता हिरण, सुमन दुगड़, पिस्ता झाबक, समता चौधरी, सुमन बनवट, मंजूलता नाहर, मधु ओस्तवाल, चंदा खाब्या सहित बड़ी संख्या में मंडल की बहने उपस्थित थी। 

अन्य सम्बंधित खबरे