It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

श्याम बाबा के 27 को गूंजेंगे जयकारे, निकलेंगी निशान यात्रा,जमेगा भक्ति का रंग
By Lokjeewan Daily - 05-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। शास्त्रीनगर सी सेक्टर पार्क स्थित श्री श्याम मंदिर में 27 फरवरी को श्री श्याम संकीर्तन एवं निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम मंदिर सेवा मण्डल समिति के कार्यक्रम में 27 फरवरी सुबह 8.15 बजे शास्त्रीनगर सी सेक्टर स्थित पार्क से श्याम मंदिर तक निशान यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2.30 बजे महिला मण्डल द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। रात 8 बजे से श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक सूरत से अमित शेरेवाला एवं भीलवाड़ा की मिताली मानसिंहका श्याम बाबा की भक्ति के विभिन्न रंगों से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाएंगे। श्याम बाबा की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार करने के साथ मंदिर परिसर में फूलों से भव्य सजावट एवं आकर्षक रोशनी की जाएगी।  

अन्य सम्बंधित खबरे