It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

लेबर कॉलोनी विद्यालय के बाहर खुले चेंबर और क्षतिग्रस्त नाले दे रहे बीमारियों को न्योता
By Lokjeewan Daily - 05-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। एक तरफ स्वच्छ भारत का नारा है और दूसरी तरफ भीलवाड़ा के लेबर कॉलोनी में महात्मा गांधी विद्यालय के बाहर नरकीय हालात। स्कूल के ठीक बाहर मुख्य नाला और नालियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे बहता गंदा पानी न केवल बदबू फैला रहा है, बल्कि छोटे बच्चों और शिक्षकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। महात्मा गांधी विद्यालय के बाहर की स्थिति वर्तमान में बेहद भयावह है। यहाँ की ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नालियों के चेंबर खुले पड़े हैं, जो किसी भी राहगीर या स्कूली बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।  क्षतिग्रस्त नालियों के कारण गंदा और बदबूदार पानी सडक़ पर फैल रहा है। स्कूल के समय यहाँ से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। जमा हुए गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों और स्कूल प्रबंधन ने मांग की है कि रोड और क्षतिग्रस्त नालियों का नवनिर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए। प्रशासन को यह समझना होगा कि बच्चों के स्कूल के बाहर इस तरह की गंदगी और खुला खतरा किसी भी सूरत में बर्दाश्त के बाहर है।

अन्य सम्बंधित खबरे