It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

फूलियाकलां में खनन विवाद ने पकड़ा तूल, बाजार रहे बंद, थाने पर प्रदर्शन
By Lokjeewan Daily - 05-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन । फूलियाकलां में नदी बचाओ आंदोलन के तहत ग्रामीणों और एक खनन कंपनी के बीच का संघर्ष अब हिंसक मोड़ ले चुका है। ग्रामीणों पर दर्ज हुए मुकदमों के विरोध में पूरा कस्बा छावनी में तब्दील रहा, जहाँ महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए थाने का घेराव किया। विवाद की शुरुआत तब हुई जब ग्रामीणों ने खनन कंपनी पर अवैध गतिविधियों का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी के कर्मचारी महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं और नदी की ओर जाने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। 2 फरवरी को हुई झड़प के बाद पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया था, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने थाने पर धावा बोल दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शाहपुरा डीएसपी ओमप्रकाश विश्नोई और कई थानों का जाब्ता मौके पर तैनात किया गया। दूसरी ओर, खनन कंपनी ने आरोप लगाया है कि करीब 180-200 लोगों ने उनके क्षेत्र में हमला कर सोलर पैनल, कंप्यूटर और माइनिंग रिकॉर्ड लूट लिए। पुलिस ने भारी समझाइश के बाद गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को पाबंद कर रिहा किया, तब जाकर जाम खुला। वर्तमान में क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। ग्रामीण मामले की निष्पक्ष जांच और अवैध खनन पर पूर्ण रोक की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन दोनों पक्षों को शांत रखने की कोशिश में जुटा है।

अन्य सम्बंधित खबरे