It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कोटड़ी में अवैध खनन पर चला पीला पंजा, मशीनें और ट्रैक्टर जब्त
By Lokjeewan Daily - 05-02-2026

 भीलवाड़ा लोकजीवन। जिला  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोटड़ी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ने माफियाओं की कमर तोड़ दी है। लगातार तीसरे दिन हुई इस बड़ी छापेमारी से क्षेत्र के अवैध खननकर्ताओं में दहशत का माहौल है। कोटड़ी डीएसपी सुरेश कुमार डाबरिया और थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जसवंतपुरा के पास अचानक दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो सेपरेटर मशीनें और दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से ज्ञानचंद (निवासी खटाना का खेड़ा) को डिटेन किया है। जब्त किए गए वाहनों और मशीनों को कोटड़ी थाने लाया गया है। इस कार्रवाई की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है, जो अब आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि क्षेत्र में अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे