It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हरियाणा के रेवाड़ी में भीलवाड़ा के युवक की दर्दनाक मौत
By Lokjeewan Daily - 05-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। करारी निवासी एक युवक के लिए हरियाणा का सफर आखिरी साबित हुआ। रेवाड़ी में पशु चारा भरते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पिकअप में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसने के कारण 32 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, सावरमल पुत्र करारी  अपनी पिकअप लेकर चारा लेने रेवाड़ी के रामपुर गांव गया था। चारा भरकर लौटते समय गाड़ी ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से छू गई। जैसे ही चारे ने आग पकड़ी, सावरमल ने जान बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन जलता हुआ चारा उसके ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जाटूसाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक छोटे से हादसे ने भीलवाड़ा के एक परिवार का चिराग बुझा दिया है, जिससे गांव में शोक की लहर है।

अन्य सम्बंधित खबरे