
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
शोर मचा तो खेत में पटक कर भागे
- नहीं ले जा सके महिला के आभूषण
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के कोठियां गांव में बीती रात चोरों के दुस्साहस ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। माली मोहल्ले में घर के बाहर बने कमरे में सो रही 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अज्ञात चोरों ने अपहरण कर लिया। चोर महिला के शरीर पर मौजूद करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरों को लूटने की फिराक में थे, लेकिन परिजनों की जाग होने पर पकड़े जाने के डर से चोर वृद्धा को खेत में ही पटक कर फरार हो गए। ऐसे में करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवर सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच नाथी देवी की सासू मां मांगी देवी माली (90) बुधवार रात कमरे में सो रही थी। देर रात अज्ञात चोरों ने वृद्धा के हाथ-पैर बांध दिए और चिल्लाने से रोकने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद चोर उन्हें उठाकर पास ही के खेतों में ले गए। इसी बीच पुत्रवधू की आंख खुल गई। जब उसने दादी सास को कमरे में नहीं पाया, तो हडक़ंप मच गया। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले परिवार के अन्य कमरों के बाहर से कुंडी लगा दी थी ताकि कोई बाहर न आ सके। जब परिजनों ने दरवाजा खोलना चाहा तो वह नहीं खुला। इस पर परिवार के सदस्यों ने छत पर चढक़र शोर मचाया। ग्रामीणों के पहुंचने पर दरवाजा खोला गया और तलाश शुरू की गई।
गेहूं के खेत में मिली बदहवास वृद्धा
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण जब पास के खेतों में पहुंचे, तो मांगी देवी गेहूं के खेत में एक धोरे (नाली) के पास पड़ी मिलीं। उनके हाथ-पैर बंधे थे और वे गहरे सदमे में थीं। गनीमत यह रही कि चोर गहने लूटने में कामयाब नहीं हो पाए और करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवर सुरक्षित बच गए। गौरतलब है कि गांवों में चोरों का आतंक बढ़ गया है। अब लोग घरों के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं। हमारी प्रशासन से मांग है कि पुलिस गस्त बढ़ाई जाए और बंद पड़ी रोड लाइटों को तुरंत दुरुस्त किया जाए।
बलजीत यादव ED कोर्ट में पेश : भाजपा जॉइन करता तो कार्रवाई नहीं हो . . .
2026-02-04 17:05:07
विधानसभा में राजस्व मंत्री : हां या ना में नहीं दे पाए जवाब . . .
2026-02-04 16:59:21
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
तेज रफ्तार कार का कहर:साइकिलों से जा रहे चार मजदूरों को रौंदा . . .
2026-02-04 16:43:09
जयपुर समेत 3-जिलों में रोजाना 80,000 लीटर मिलावटी-दूध की सप्लाई . . .
2026-02-04 16:40:54
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14