
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर की सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 8 फरवरी, रविवार को एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सांगानेरी गेट स्थित दाई हलिमा मैटरनिटी और जनरल हॉस्पिटल परिसर में आयोजित होगा। सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ रंगरेज व सचिव मोहम्मद ऐजाज शेख ने बताया कि शिविर का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े सुपर स्पेशलिस्ट और विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएँ देंगे। डॉ .फरियाद मोहम्मद ने बताया कि शिविर में आने वाले पुराने मरीजों को अपने साथ उपचार से संबंधित पुराने रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट साथ लाने की सलाह दी गई है, ताकि चिकित्सक उनकी स्थिति का सटीक आकलन कर सकें। शिविर में न्यूरो सर्जन डॉ. अब्दुल रऊफ गौरी, यूरोलॉजिस्ट डॉ. निसार अहमद, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मंसूर अहमद और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. दीपांशु जैन मरीजों को परामर्श देंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नसीम जहां, वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. फरजाना सिद्दीकी, जनरल सर्जन डॉ. फरियाद मोहम्मद और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब खान भी उपस्थित रहकर सेवाएं प्रदान करेंगे। सह-सचिव अरविन्द मसीह ने बताया कि शिविर में व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए पूर्व पंजीकरण की सुविधा दी गई है। सोसायटी ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है । इस नि:शुल्क शिविर के लिए राजस्थान पेशनर समाज भीलवाडा के चैयरमेन निर्मल जैन पूर्व आईएएस ने अवगत कराया है कि समाज की ओर से सत्यदेव व्यास, रमेश भट्ट, गोपाल गग्गड और शबबीर हुसैन अंसारी पेंशनर्स उपस्थित रहकर सेवाए देकर आने वाले रोगियो को बेहतर सेवाए देने मे आवश्यक सहयोग करेगे ।
बलजीत यादव ED कोर्ट में पेश : भाजपा जॉइन करता तो कार्रवाई नहीं हो . . .
2026-02-04 17:05:07
विधानसभा में राजस्व मंत्री : हां या ना में नहीं दे पाए जवाब . . .
2026-02-04 16:59:21
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
तेज रफ्तार कार का कहर:साइकिलों से जा रहे चार मजदूरों को रौंदा . . .
2026-02-04 16:43:09
जयपुर समेत 3-जिलों में रोजाना 80,000 लीटर मिलावटी-दूध की सप्लाई . . .
2026-02-04 16:40:54
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14