It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भागवत समरसता में निकलेगी प्रभातफेरियां, श्रद्धालुओं के लिए होगी बस व्यवस्था
By Lokjeewan Daily - 06-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन । श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में नौगांवा स्थित मंदिर परिसर में पहली बार भव्य भागवत समरसता महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 26 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में जोधपुर के सुप्रसिद्ध गोवत्स श्री राधा कृष्ण महाराज अपने मुखारविंद से कथा की अमृत वर्षा करेंगे। इस महोत्सव को लेकर जिले भर के धर्मप्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर कैलाश डाड, चंद्र प्रकाश आगाल और भंवर लाल दरगड ने विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और समरसता का भाव जागृत करना है। इसी कड़ी में महोत्सव के दौरान भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा, जिसके साथ ही समरसता भोज होगा। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। कथावाचक गोवत्स श्री राधा कृष्ण महाराज (जोधपुर) होंगे। छप्पन भोग एवं समरसता भोज होगा।  जिले के 6 प्रमुख स्थानों से भव्य प्रभात फेरियों का आयोजन होगा। ग्रामीण क्षेत्रों से भक्तों के लिए निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था रहेगी। स्वयंसेवकों के लिए विशेष ड्रेस कोड अनिवार्य रहेगा।  महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए नर्मदा जयंती पर पोस्टर विमोचन के बाद अब गांव-गांव में फ्लेक्स लगाने और सोशल मीडिया के जरिए संदेश पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शहर के बापू नगर, नीलकंठ महादेव मंदिर सहित पहुंना, कारोई, पुर और कोचरिया जैसे आधा दर्जन स्थानों से प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी, जो पूरे माहौल को भक्तिमय बनाएंगी। कार्यक्रम की श्रृंखला में 28 मार्च को कोठारी पैलेस (पुर) में सुंदरकांड पाठ और 31 मार्च को शास्त्री नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में भजन संध्या के साथ विद्यार्थियों से संवाद का विशेष सत्र रखा गया है। नौगांवा में महिलाओं द्वारा एक विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।  आयोजन स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए विशाल डोम का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही मंदिर प्रांगण का समतलीकरण, सोलर प्लांट की स्थापना और शिव मंदिर निर्माण का कार्य भी अंतिम चरण में है। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी, संयोजक मनीष बहेडय़िा, सहसंयोजक सोहन लाल गहलोत, गिरिराज काबरा और मदनलाल धाकड़,  मधुसूदन बहेडय़िा, जगदीश कोगटा, मुकेश सोनी, श्रवण सेन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे