It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

प्रशासन और भाविप ने मिलाया हाथ, दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए शिविर की तैयारियां तेज
By Lokjeewan Daily - 06-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा स्व. मनीष काबरा की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले 56वें निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर को सफल बनाने के लिए इस बार भीलवाड़ा प्रशासन ने सेवा के हाथ आगे ब?ाए हैं। जिला प्रशासन और परिषद के इस साझा प्रयास से जिले के दिव्यांगों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य लाभ और सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। जिला कलेक्टर  जसमीत सिंह संधू ने इस पुनीत कार्य की महत्ता को देखते हुए जिले के समस्त उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों, विकास अधिकारियों और नगर परिषद को विशेष निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर के इन निर्देशों के बाद अब प्रशासन और परिषद दोनों ही सक्रिय हो गए हैं ताकि शिविर का लाभ जिले के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच सके। शिविर में चिकित्सा एवं तकनीकी सहायता सुनिश्चित करने में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा और महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार गौड़ का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। इनके नेतृत्व में विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि दिव्यांगों को प्रमाणन और उपचार में कोई कठिनाई न आए। शाखा अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल और शिविर संयोजक रजनीकांत आचार्य ने बताया कि 12 से 14 फरवरी तक चलने वाले इस शिविर में दिव्यांगों को कृत्रिम पैर, हाथ, पहिया कुर्सी (व्हीलचेयर) और श्रवण यंत्र जैसी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी। पहली बार शिविर स्थल पर ही ई-मित्र के माध्यम से यूडीआईडी कार्ड और रोडवेज के रियायती पास बनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही, हाईटेक मोबाइल वैन से दांतों का निशुल्क इलाज भी किया जाएगा। तैयारियों की समीक्षा और जिम्मेदारियां तय करने के लिए आगामी 6 फरवरी, शुक्रवार को सुबह 9 बजे काशीपुरी वकील कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। परिषद ने सभी समाजसेवियों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

अन्य सम्बंधित खबरे