It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

करंट से झुलसा वानर, कुत्तों ने किया हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम
By Lokjeewan Daily - 06-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। पुर रोड पर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ नियति ने एक बेजुबान वानर पर दोहरी मार की। पहले बिजली के तारों की चपेट में आकर झुलसा वानर जब नीचे गिरा, तो आवारा कुत्तों ने उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश की। ग्रामीणों के भारी प्रयासों के बावजूद अंतत: वानर की जान नहीं बचाई जा सकी। पुर रोड स्थित बिलियां करणी सेना कार्यालय के पास सडक़ किनारे लगी विद्युत कैंची की चपेट में आने से एक वानर गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगते ही वह नीचे सडक़ पर आ गिरा, जहाँ पहले से मौजूद कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद मनोहर लाल छीपा और उनके साथियों ने तत्परता दिखाते हुए कुत्तों को भगाया और अरविंद शुक्ला ने श्री राम गौसेवा समिति को सूचना दी। समिति के सदस्य राम लखन वानर को तुरंत पशु चिकित्सालय ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे पंचमुखी उपचार केंद्र तेलीखेड़ा भेजा गया। दुर्भाग्यवश, उपचार के दौरान वानर ने दम तोड़ दिया। उसकी मृत्यु के बाद बिलियां गांव के ग्रामीणों ने पुर रोड स्थित रिको फील्ड में पूरे मान-सम्मान के साथ वानर का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान अरविंद शुक्ला, मनोहर लाल, प्रहलाद और टिंकू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे