
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का यह पर्व कई शुभ संयोगों के साथ आ रहा है, जो भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है। नगर व्यास पंडित राजेंद्र कुमार के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाए जाने वाले इस पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र का अनूठा संयोग बन रहा है। चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी शाम 5.04 बजे से प्रारंभ होकर 16 फरवरी शाम 5.34 बजे तक रहेगी। निशिथकाल पूजा रात 12:15 से 1.06 बजे तक, चार प्रहर की पूजा शाम 6. 25 बजे से अगले दिन सुबह 7.12 बजे तक निरंतर चलेगी। मान्यता है कि 11 बिल्व पत्र, धतूरा, भांग और 7 शमी के फूल चढ़ाने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और दोषों से मुक्ति मिलती है। उधर भीलवाड़ा के प्रसिद्ध हरणी महादेव, तिलस्वां महादेव और त्रिवेणी संगम पर विशाल मेलों का आयोजन होगा। विशेष रूप से अविवाहित कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए इस दिन व्रत और विशेष अनुष्ठान करेंगी।
बलजीत यादव ED कोर्ट में पेश : भाजपा जॉइन करता तो कार्रवाई नहीं हो . . .
2026-02-04 17:05:07
विधानसभा में राजस्व मंत्री : हां या ना में नहीं दे पाए जवाब . . .
2026-02-04 16:59:21
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
तेज रफ्तार कार का कहर:साइकिलों से जा रहे चार मजदूरों को रौंदा . . .
2026-02-04 16:43:09
जयपुर समेत 3-जिलों में रोजाना 80,000 लीटर मिलावटी-दूध की सप्लाई . . .
2026-02-04 16:40:54
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14