It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बनास नदी में पुलिस की दबिश, 2 जेसीबी और 5 ट्रैक्टर जब्त
By Lokjeewan Daily - 06-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आईपीएस (प्रोबेशनर) माधव उपाध्याय के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी से बनास नदी क्षेत्र में अवैध रेत दोहन करने वाले खनन माफियाओं में हडक़ंप मच गया है। पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि बरदोद एवं सायला गांव के पास बनास नदी में बिना अनुमति के बड़े पैमाने पर बजरी का अवैध खनन हो रहा है। सूचना पर टीम ने अचानक दबिश दी। पुलिस को देखते ही माफिया मौके से भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने 2 जेसीबी मशीनें और 5 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया, हालांकि माफिया 4 अन्य जेसीबी मशीनें भगाने में सफल रहे। आईपीएस माधव उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाला अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने जब्त वाहनों को हमीरगढ़ थाने में खड़ा करवाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों और शेष मशीनों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। इस कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

अन्य सम्बंधित खबरे