It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

खेत पर किसान की संदिग्ध मौत, घर में मचा कोहराम
By Lokjeewan Daily - 06-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। शंभुगढ़ थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह जब परिजन चाय लेकर खेत पर पहुँचे, तो किसान अचेतावस्था में मिला। शंभुगढ़ थाने के एएसआई दीपेंद्र सिंह के अनुसार, जगपुरा निवासी 55 वर्षीय दूदाराम पुत्र गोकुल बैरवा बीती रात अपनी फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। सुबह जब उनका बेटा चाय लेकर पहुँचा, तो दूदाराम वहां बेसुध पड़े थे। उन्हें तुरंत राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अन्य सम्बंधित खबरे